फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6 arrested in police Incounter

बाइक लिफ्ट गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, छह गिरफ्तार

Sat, 09 Apr 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
6 arrested in police Incounter
बाइक लिफ्टर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती )। हाईवे से सटे बड़हर खुर्द व डुहवा मिश्र गांव के सिवान में पुलिस व बाइक लिफ्टर गैंग के बीच शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। जिसमें कुल छह बाइक लिफ्टर पकड़े गए। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग से आसपास के लोग सकते में आ गए। पुलिस पर गोली चला रहा एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। भाग रहे उसके दो साथियों को पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर दबोच लिया। बाद में गिरोह के तीन अन्य साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान राज सिंह निवासी खम्हरिया सुजात के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 11 बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। शुक्रवार सायं करीब सवा चार बजे मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष विजय सिंह में बदमाशों को पकड़ने के लिए हाईवे पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस देख वे हाइवे छोड़कर बड़हर खुर्द गांव की सड़क पर मुड़ गए। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार फायर करते हुए डुहवा मिश्र गांव के सिवान की तरफ भागने लगे। पुलिस से घिरने के बाद बाइक छोड़कर तीनों पैदल ही खेतों के रास्ते भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली राज सिंह के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया। उसके दो साथियों को पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान बाइक लिफ्ट गैंग के सरगना राज सिंह निवासी खम्हरिया सुजात थाना हर्रैया के रूप में हुई। अन्य बदमाशों में एक राज का भाई अमर सिंह व दूसरा नीरज पांडेय निवासी बड़हर कला के है। इनसे मिले इनपुट पर पुलिस ने महुघाट निवासी रोहित उर्फ लल्ला व बरगदवा माफी निवासी विपिन वर्मा और राजेश कुमार को चोरी की बाइक सहित धर दबोचा। पुलिस को पकड़े गए बदमाशों के पास से असलहा सहित 11 बाइक मिली है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायल बदमाश का इलाज करा रही है। इस मुठभेड़ में कॉस्टेबल प्रदुम्मन सिंह, विजय कुमार, दिलीप कुमार, अजय यादव, अभिषेक तिवारी व सर्विलांस प्रभारी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed