फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   57 more corona infected found in the district

जिले में कोरोना के 57 और संक्रमित मिले

Mon, 12 Apr 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
57 more corona infected found in the district
जिले में कोरोना के 57 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 57 और लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सोमवार को लखनऊ से इनकी जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर हुई 172 एंटीजन जांच में किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। हालांकि लक्षण के आधार पर 79 के नमूने आरटीपीसीआर के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।
शहर में 86 लोगों की हुई जांच में 12 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सभी को ओपेक चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर जांच के अलावा रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाले यात्रियों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में जांच का अभियान जारी है। शहरी क्षेत्र में हुई जांच में सोमवार को 12 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक तो कंट्रोल रूम में जांच कराने आया था। सभी को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed