{"_id":"67e300554fcf2eaf3b0d9557","slug":"55-thousand-copies-of-up-board-were-checked-basti-news-c-207-1-kld1003-134020-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूपी बोर्ड की जांची गईं 55 हजार कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूपी बोर्ड की जांची गईं 55 हजार कापियां
Wed, 26 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। जनपद के चार केंद्रों पर बुधवार को 54,814 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
जनपद में यूपी बोर्ड के लगभग पौने छह लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर किया जा रहा है। डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक राजकीय इंटर कालेज में 17,417 उत्तर पुस्तिकाएं और राजकीय कन्या इंटर कालेज में इंटरमीडिएट के 13,308 कापियों उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जबकि श्रीकृष्ण पांडेय इंटरमीडिएट कालेज में 16,160 और सक्सेरिया इंटर कालेज में हाई स्कूल की 8,029 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्रों पर लगे सीसी टीवी कैमरे से मूल्यांकन कार्य की निगरानी डीआईओस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से होती रही। मूल्यांकन केंद्रों पर मीडिया और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सूत्रों की माने तो केंद्रों पर प्रतिबंधित होने के बावजूद मोबाइल को स्वीचआफ कर जेब और बैग में रखकर परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं।