फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   55 crore electricity bills outstanding on government departments

सरकारी विभागों पर 55 करोड़ बिजली बिल बकाया

Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
55 crore electricity bills outstanding on government departments
बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त। - फोटो : BASTI
सरकारी विभागों पर 55 करोड़ बिजली बिल बकाया
विज्ञापन

हर महीने बिजली का बिल जमा करें विभाग : मंडलायुक्त
बस्ती। मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने मंडल के सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया करीब 55 करोड़ जमा कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। आयुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि तीनों जनपदों के अधिशासी अभियंताओं को बकाए की वसूली के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश जारी करें। प्रत्येक विभाग प्रत्येक माह बिजली का बिल प्राप्त करें और उसका भुगतान करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि नवजात गृह देखभाल कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताआें की ओर से गृह भ्रमण लक्ष्य के अनुरूप किया जाए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत निशुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था बस्ती जनपद में न करने पर असंतोष व्यक्त किया। अपर निदेशक स्वास्थ्य को इसे एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि पंचायत भवनों के निर्माण के तेजी लाएं। अब तक 60 प्रतिशत का निर्माण पूरा हुआ है। बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एनएन राय ने किया। बैठक में तीनों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed