फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   54 Candidates luck open today

आज खुलेगा 54 उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा

Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
54 Candidates luck open today
54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, मतगणना पर टिकीं निगाहें
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के पांच विधानसभा सीटों की अगले पांच वर्षों के लिए नुमाइंदगी कौन करेगा। इसका फैसला बृहस्पतिवार को हो जाएगा। इसके लिए कुल 54 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। जिले के बस्ती सदर, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली व महादेवा सुरक्षित सहित 1503 मतदान केंद्रों के 2470 बूथों पर किसके लिए कितने मत पड़े हैं, यह तय हो जाएगा।
चूंकि पांच में से चार विधानसभा सीटों के लिए वर्तमान विधायक और एक सीट पर विधायक की पत्नी मैदान में हैं तो यह भी देखने वाली बात होगी कि मतदाताओं ने इनमें से किसको दोबारा नुमाइंदगी करने का मौका दिया है। जिले में कुल 1915197 मतदाता रहे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1018305 और महिलाओं की मतदाताओं की संख्या 896743 रही। हर्रैया विधान सभा में कुल 388461 मतदाताओं में से 219924 यानी 56.61 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि कप्तानगंज विधान सभा में 364973 मतदाताओं में से 214199 यानी 58.69 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

रुधौली विधान सभा में 430463 मतदाताओं में से 232734 यानी 54.07 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। बस्ती सदर विधान सभा में कुल 371232 मतदाताओं में से 214050 यानी 57.66 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, महादेवा सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र में कुल 360068 मतदाताओं में से 209447 यानी 58.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा कुल मतदाता कुल मतदान
हर्रैया 388461 219924
कप्तानगंज 364973 214199
रुधौली 430463 232734
बस्ती सदर 371232 214050
महादेवा 360068 102263
विधानसभा 2017 का परिणाम
हर्रैया- अजय कुमार सिंह भाजपा
कप्तानगंज- सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल भाजपा
रुधौली- संजय प्रताप जायसवाल भाजपा
बस्ती सदर- दयाराम चौधरी भाजपा
महादेवा- रवि कुमार सोनकर भाजपा
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवार भाजपा के अजय कुमार, सपा के त्रयंबक नाथ पाठक, बसपा के राजकिशोर सिंह, कांग्रेस की लबोनी सिंह, आप के सुरेश कुमार सिंह, विकासशील इंसान पार्टी के दीप कुमार, शोषित समाज दल के अद्याराम चौधरी, निर्दलीय चंद्रमणि व श्रवण कुमार हैं।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चंद्रप्रकाश, कांग्रेस के अंबिका सिंह, सपा के कबीन्द्र चौधरी, बसपा के जहीर अहमद, आप के संजय कुमार, बीएमपी के हृदयराम, अटल जनशक्ति पार्टी के ओमप्रकाश, लोग पार्टी के लक्ष्मण, जन अधिकार पार्टी के सुनील, निर्दल कपिल देव, रामजी व दिग्विजय सिंह हैं। यहां से कुल 12 उम्मीदवार हैं।
रुधौली विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। भाजपा की संगीता देवी, सपा के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, बसपा के अशोक कुमार, कांग्रेस के बसंत चौधरी, आप के पुष्करादित्य सिंह, पीस पार्टी से महफूल अली, अटल जनशक्ति पार्टी से मो. कयूम, लोग पार्टी से नीलम, एआईएमआईएम से निहालुद्दीन, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से जयगोविन्द, निर्दलीय अजय प्रताप, लक्ष्मीकांत भट्ट, प्रेमकुमार, सुनील कुमार हैं।
बस्ती सदर से 11 प्रत्याशी हैं, जिसमें भाजपा के दयाराम चौधरी, सपा के महेन्द्रनाथ यादव, कांग्रेस से देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बसपा के आलोक रंजन वर्मा, आप से रमेश सिंह, अटल जनशक्ति पार्टी से ओम प्रकाश त्रिपाठी, आजाद समाज पार्टी के अरबाबुल हक, जनहित किसान पार्टी के राम प्रसाद, भारतीय महापरिवार पार्टी से अंबरीश देव गुप्ता, बीएमपी से प्रदीप कुमार व बबिता शुक्ला निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

महादेवा विधान सभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल है। इसमें भाजपा के रवि, बसपा के लक्ष्मी चंद्र खरवार, सुभासपा से दूधराम, कांग्रेस से बृजेश कुमार, आज से सुरेश, बीएमपी से राम करन, जन अधिकार पार्टी की पूर्णिमा व निर्दल विजय विक्रम हैं। विजय विक्रम ने सुभासपा से नामांकन पत्र भरा था। पार्टी के प्रत्याशी बदलने के कारण वह निर्दलीय हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed