फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5283 people applied for 899 Anganwadi Assistant posts.

Basti News: 899 आंगनबाड़ी सहायिका पद पर 5283 लोगों ने किया आवेदन

Sat, 13 Dec 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
5283 people applied for 899 Anganwadi Assistant posts.
बस्ती। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बाल विकास परियोजना में खाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर किए गए आवेदन की सूची जारी कर दी गई है। पहले चरण में आंगनबाड़ी सहायिका के 899 पदों के सापेक्ष 5283 लोगों ने अर्जी डाली है। शासन स्तर से जारी सूची के बाद अब सत्यापन कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

पहले चरण में आंगनबाड़ी सहायिका के 899 और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 16 पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रकिया शुरू है। सहायिका के लिए दो दिसंबर तक आवेदन लिए गए। पोर्टल लॉक होने के बाद कितने आवेदन हुए थे, इसकी सूची शासन स्तर से जारी होनी थी। इसके लिए अधिकारी और अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को शासन स्तर से सूची जारी करते हुए बताया कि पोर्टल पर 5283 आवेदन आंगनबाड़ी सहायिका के प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

सूची जारी होने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने सूची के अनुसार सत्यापन कार्य शुरू करा दिया है। बताया गया कि दिसंबर 2025 तक चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बताया कि निराश्रित, दिव्यांग महिला को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 है व आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक है। ऑनलाइन आवेदन के बाद शासन स्तर से जारी सूची के अनुसार अब दस्तावेजों की जांच की जाएगी, फिर योग्यता सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ें। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर नंबर अधिक हैं तो चयन होगा। किसी के बहकावे में न आएं। अगर कहीं कोई इसके नाम पर रुपयों की मांग करता है तो उसकी शिकायत जरूर करें। बताया कि सूची के अनुसार सत्यापन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed