{"_id":"5c9522dabdec22141454837c","slug":"51553277658-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में सैनिकों से जुड़ी तस्वीरों का प्रयोग न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में सैनिकों से जुड़ी तस्वीरों का प्रयोग न करें
Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी चुनाव अभियान में सैनिकों, सैन्य परिवार और सैन्य अभियानों की तस्वीर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में डीएम डॉ. राजशेखर ने शुक्रवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि सेना एक तटस्थ और अराजनीतिक इकाई है। इस कारण राजनीतिक दल और उनके नेता अपने चुनाव प्रचार में सेना का कोई जिक्र नहीं कर सकते। डीएम के अनुसार आयोग ने चार दिसंबर 2013 को भी ऐसा ही एक ऐसा ही पत्र राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को लिखा था। हाल के दिनों में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर के इस्तेमाल की ढेरों शिकायतें पहुंचने लगीं तो आयोग को दोबारा इस संबंध में निर्देश जारी करना पड़ा। डीएम के अनुसार जांच टीमें इसे लेकर भी निगरानी कर रही हैं। ऐसा पाए जाने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।