{"_id":"5c9522bdbdec22140559ae3e","slug":"51553277629-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता के बेटे की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता के बेटे की मौत के बाद हंगामा
Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के करुआ बाबा चौराहे पर बेकाबू बाइक की चपेट में आकर घायल हुए बालक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। बृहस्पतिवार को घटना के बाद नाराज लोगों ने बांसी रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे लोहराबारी पांडेय बाजार निवासी संजू सोनकर का आठ वर्षीय पुत्र अरुन दो अन्य बच्चों के साथ पिचकारी खरीदने गए थे। तीनों अभी पांडेय बाजार पहुंचते तभी एक बेकाबू बाइक आ पहुंची। इसने अरुन, निधि (9) व राजीव (8) को चपेट में ले लिया। बाइक उठाकर भागते समय एक युवक गिर गया, जिसे लोगों ने पकड़ लिया।
उधर, गंभीर रूप से घायल अरुन को उसके परिवार के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया लेकिन अरुन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से नाराज परिवार वालों ने आसपास के लोगों के साथ बांसी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसओ सर्वेश राय ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शुक्रवार सुबह हिरासत में लिए गए बाइक से गिरे युवक को मुकदमे में नामजद करने को लेकर परिवार के लोग फिर से सड़क पर उतर आए और बांसी मार्ग जाम कर दिया। एसओ के मुताबिक मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज है। किसी तरह उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया गया।