{"_id":"5c02d943bdec2241595ba6e4","slug":"51543690563-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 13
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड : 138 केंद्र पर होंगी परीक्षाएं
आपत्ति के बाद हटाए गए 11 केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सात फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र निर्धारण कर दिए गए हैं। शुक्रवार देर शाम परीक्षा समिति की बैठक डीएम डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के 138 परीक्षा केंद्रों पर मुहर लग गई।
इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शासन ने ऑनलाइन आवेदन मांगा था। केंद्र के लिए सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर, बाउंड्री, शौचालय समेत कई मानक तय किए गए थे। सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर के अलावा परीक्षा केंद्र की संबंधित विद्यालय से दूरी आठ से 10 किलोमीटर से अधिक नहीं होनी की बात भी कही गई थी। लेकिन कई केंद्रों के मानक के अनुसार नहीं होने की जानकारी पर डीएम डॉ. राजशेखर ने परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सीडीओ, डीआईओएस, बीएसए, चारों तहसील के एसडीएम और प्रधानाचार्य शामिल हुए। इससे पहले परीक्षा केंद्र के लिए 123 प्रस्तावित थे। इसमें 66 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई। पांच परीक्षा केंद्र संसाधन नहीं होने, 44 अधिक दूरी और 21 विद्यालयों ने धारण क्षमता कम होने को लेकर आपत्ति की थी, जिसका निस्तारण कर 21 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए। अब जिले में 138 परीक्षा केंद्रों पर 80895 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
सभी केंद्र तय मानक के अनुसार: डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजभूषण मौर्य ने कहा कि सात फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसको लेकर परीक्षा समिति की बैठक में आपत्तियां निस्तारित कर 138 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्र शासन के मानक के अनुसार हैं। जो भी कमी होगी वह समय से पहले पूरी करा ली जाएगी। सोमवार तक एनआईसी वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया जाएगा।