{"_id":"5b65f2274f1c1ba61f8b6e59","slug":"51533407783-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात चंदन का साथी प्रदीप मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात चंदन का साथी प्रदीप मुठभेड़ में ढेर
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुख्यात चंदन का साथी प्रदीप मुठभेड़ में ढेर
बदमाशों की गोली से स्वॉट टीम का एक कांस्टेबल भी घायल
लालगंज के बरोहिया के सिवान में छिपे थे बदमाश, एक फरार
कानपुर से एक कार लूटकर गोरखपुर की ओर जा रहा था प्रदीप
मुंडेरवा से पीछा कर रही स्वॉट टीम से बरोहिया के पास हुआ सामना
डीआईजी, एसपी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कुख्यात चंदन सिंह के करीबी प्रदीप पांडेय को शनिवार दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। लालगंज थाने के बरोहिया के पास दिन में 11:30 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। प्रदीप का एक अन्य साथी मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहा। इस बीच बदमाशों की गोली से स्वॉट आरक्षी अमित पाठक (29) घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश कानपुर से एक कार लूटकर गोरखपुर की तरफ भागने की फिराक में थे।
एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश प्रदीप पांडेय गोरखपुर जिले के गगहा थाने के सोनईचा गांव का रहने वाला था। वह ईनामी बदमाश चंदन सिंह के गिरोह में सक्रिय था। उस पर विभिन्न जिलों में 15-20 मुकदमे दर्ज हैं। मारे गए प्रदीप के पास से .32 बोर की पिस्टल और .38 बोर की रिवाल्वर के अलावा लूटी गई वैगन आर कार बरामद हुई है। यही कार उसने कानपुर से लूटी था।
एसपी के मुताबिक कानपुर से मिली सूचना पर स्वॉट टीम ने बड़ेबन टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह वैगन आर कार देख उसे रोकने की कोशिश की लेकिन कार सवार बदमाश मुंडेरवा की ओर भागने लगे। मुंडेरवा से वे बनकटी महादेवा मार्ग की ओर बढ़े। यहां सामने से लालगंज पुलिस, पीछे से मुंडेरवा पुलिस और स्वॉट टीम ने घेर लिया। पुलिस से घिरे बदमाशों ने फायर झोंकना शुरू कर दिया। बदमाशों की एक गोली टीम के सिपाही को लगी। जवाबी कार्रवाई में प्रदीप मारा गया। कुछ साथियों के भी गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका में पुलिस घटनास्थल के आसपास शाम चार बजे तक कॉम्बिंग करती रही। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक घायल आरक्षी खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही डीआईजी डॉ. राकेश शंकर, एसपी दिलीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। अभी भागे बदमाश की तस्दीक नहीं की जा सकी है।