फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एमए और बीए पास भी लेंगे माली का प्रशिक्षण

एमए और बीए पास भी लेंगे माली का प्रशिक्षण

Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
basti
basti Updated Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
एमए और बीए   पास भी लेंगे माली का प्रशिक्षण
- फोटो : Amar Ujala
बस्ती। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में माली के लिए 100 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना है। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के लिए आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। इसमें 20 से अधिक अभ्यर्थी ऐसे थे, जो परास्नातक व स्नातक डिग्रीधारक हैं। इसमें से अधिकांश का चयन भी कर लिया गया। चयनित अभ्यर्थियों को माह भर में दो सौ घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास योजना के तहत माली के लिए औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में बृहस्पतिवार को साक्षात्कार हुआ। इसके लिए पांच पास अर्ह थे। साक्षात्कार के लिए करीब चार सौ अभ्यर्थियों का आवेदन विभाग को मिला। इनमें कक्षा पांच उत्तीर्ण तो कम थे, मगर हाईस्कूल व इंटर उत्तीर्ण की संख्या सर्वाधिक रही। इसके अलावा साक्षात्कार में करीब 20 अभ्यर्थी ऐसे थे, जो बीएससी एजी, बीएससी वनस्पति विज्ञान व एमए उत्तीर्ण हैं। साक्षात्कार लेने वालों में जेडी उद्यान डॉ. आरके तोमर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. केएम चौधरी व डॉ. विजय बहादुर द्विवेदी ने स्नातक व परास्नातक उत्तीर्ण से इस साक्षात्कार में शामिल होने का कारण पूछा तो उन्होंने इसका कोई उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. आरके तोमर ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। नियमानुसार इसमें आवेदन करने की व्यवस्था बनाई गई थी। यह सही है कि साक्षात्कार में 20 से अधिक स्नातक व परास्नातक अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से ज्यादातर को प्रशिक्षण के लिए चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed