{"_id":"59d7c06d4f1c1b98678b469c","slug":"51507311725-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिको को मिलेगा चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिको को मिलेगा चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अब पंजीकृत श्रमिकों को खांसी-बुखार जैसी बीमारियों के इलाज पर खर्च की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। अब सरकार ने उनके इलाज के खर्च का भी बीड़ा उठाएगी। इसके लिए चिकित्सा सुविधा योजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत दवा खर्च के नाम पर श्रमिक को हर साल तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ जिले के 55 हजार से अधिक महिला और पुरुष श्रमिकों को मिलेगा।
सरकार मानती है कि ज्यादातर मजदूर धनाभाव के चलते छोटी मोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। निर्माण श्रमिक समाज के निर्धन व कमजोर वर्ग से आते हैं, उनके पास सामान्य बीमारियों या कार्य स्थल पर चोट लगने पर इलाज के लिए समय पर धन उपलब्ध नहीं रहता। धीरे-धीरे वे रोगग्रस्त हो जाते हैं और कार्य नहीं कर पाने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। सहायक श्रमायुक्त गौतम गिरी कहते हैं कि इस योजना का उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों को सामान्य बीमारियों व चोट आदि के लिए वर्ष में एक बार चिकित्सा सुविधा के लिए तीन हजार रुपये मुहैया कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। बताया कि जिले में कुल 55363 पंजीकृत श्रमिक हैं। इस योजना का लाभ एक साल पूर्व पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा। अगर पति-पत्नी दोनों पंजीकृत हैं तो पत्नी के खाते में तीन हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए पति-पत्नी दोनों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। अगर कोई अविवाहित श्रमिक है तो उसके खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिकों को कार्यालय में आवेदन करना होगा।