{"_id":"59d675644f1c1bce538b5e48","slug":"51507226980-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फी में मिला हानिकारक एल्युमिनियम वर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फी में मिला हानिकारक एल्युमिनियम वर्क
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से पिछले दिनों लिए गए एक दर्जन से अधिक नमूनों की जांच में छह नमूने फेल पाए गए हैं। बर्फी को चमकीला बनाने के लिए उस पर चढ़ाया गया एल्युमिनियम वर्क जांच में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्रावली शासन को भेज दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग तिथियों में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खाद्य पदार्थों के एक दर्जन से अधिक नमूने एकत्रित किए थे। इसे जांच के लिख लखनऊ भेजा गया था, जहां से बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें दूूध के दो नमूने फेल पाए गए। इसमें पानी की मिलावट पाई गई। पनीर के एक नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, जबकि इमरती व बूंदी की लड्डू मिस ब्रांडिंग पाया गया है। यानी इसके बनाने में जिस तेल व सामग्री का इस्तेमाल बताया गया था वह नहीं पाया गया। इसके अलावा हनुमानगढ़ी के पास लिए गए बर्फी के नमूने में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाए गए हैं। इसमें प्रयुक्त चांदी के वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम वर्क का प्रयोग किया गया था। विभाग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर दी है, जबकि बरफी के विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई व मुकदमा के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा को पत्रावली भेज दी है।
अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने इसकी पुष्टि की। बताया कि जांच में जो भी रिपोर्ट मिलेगी, उसके आधार पर विभाग कार्रवाई करेगा। बर्फी विक्रेता के खिलाफ पत्रावली शासन को भेजी गई है, जैसे ही शासन की सहमति मिली तत्काल विक्रेता पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।