फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पूरी रात गूंजता रहा माता रानी का जयकारा

पूरी रात गूंजता रहा माता रानी का जयकारा

Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूरी रात गूंजता रहा माता रानी का जयकारा
बस्ती। शरद पूर्णिमा की चांदनी से जगमगा रहे जिले के विभिन्न घाटों पर बृहस्पतिवार/शुक्रवार रात भर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। अमहट घाट पर ज्यादातर प्रतिमाएं विसर्जन की गईं। शहर के अलावा जगह-जगह मेले लगे। जिसमें गांव-कस्बों के ही नहीं भारी तादाद में शहरी भी शिरकत करने पहुंचे। जनमानस ने विसर्जन जुलूस और मेले का लुत्फ उठाया। एसपी संकल्प शर्मा दलबल के साथ रात भर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

गत वर्षों की परंपराओं से भी दो कदम आगे बढ़ते हुए आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को जमकर छकाया। तमाम प्रतिमाएं नियत समय से देर में निकलीं। बावजूद इसके बिना किसी अवरोध के पूरा आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले को छोड़कर सूबे के सभी जिलों में प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा तक हो जाता है। लेकिन यहां ग्रामीण तो दशहरा के आगे-पीछे प्रतिमा विसर्जित कर लेते हैं, लेकिन नगर थाने के पिपरागौतम और शहर में पूर्णिमा को विसर्जन करने की परंपरा कायम हुई। जो अब तक प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमाओं का भी हुआ विसर्जन
रुधौली/टिनिच/बनकटी। बृहस्पतिवार को रुधौली नगर पंचायत की चौदह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। नौ मूर्तियों का आमी नदी में, शेष पांच मूर्तियां करमहिया के पास नहर में विसर्जित की जाएंगी। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण देव सिंह के साथ एस आई नरायण लाल श्रीवास्तव, रेवती रमण यादव ने विसर्जन व मेले पर नजर बनाए रखा। बनकटी के सजनाखोर की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। टिनिच के महादेवा व गटरा पुल पर 27 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। आमा से 11, चितरा से पांच, शिवगढ से दो, गटरा पुल पर व पंडितपुर, तिनहरी से निद्दीपुर, बजहिया धनघटी भदना खलवा बजहिया की प्रतिमाओं का विसर्जन महादेवा घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed