{"_id":"5986054f4f1c1b791d8b47bb","slug":"51501955407-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछड़ों का शव मिलने पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछड़ों का शव मिलने पर हड़कंप
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर शनिवार को दो बछड़े मृत मिलने से हङ़कंप मच गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और नाराजगी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बस्ती-बांसी रोड स्थितपड़िया चौराहे पर सुबह क्षेत्रीय लोगों ने दो बछडे़ मृत पड़े देखकर सूचना थाने पर दी। एसओ संजय शुक्ल मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से जानकारी ली। बछडे़ के सिर्फ गले में कटने का निशान था। शरीर पर कहीं अन्य चोट के निशान न देखकर क्षेत्र में गोकशी की अफवाह फैल गई। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने लगी। तभी हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नंदेश्वरदत्त ओझा, संयोजक इंद्र प्रकाश शुक्ल, लक्ष्मण चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता पहुंच गए। बछड़ों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए। सीओ सदर पवन गौतम एवं एसडीएम रुधोैली सुरेश चन्द्र शर्मा की सहमति के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।