फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   500-meter stretch of road from DUDA office to Narhariya is in a dilapidated state.

Basti News: डूडा कार्यालय से नरहरिया तक 500 मीटर सड़क बदहाल

Mon, 19 Oct 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
500-meter stretch of road from DUDA office to Narhariya is in a dilapidated state.
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में डूडा कार्यालय से नरहरिया मोहल्ले तक करीब 500 मीटर सड़क बदहाल है। हल्की बारिश होते ही इस मार्ग पर कीचड़ और गंदा पानी भर जाता है। इससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। नरहरिया, गदहाखोर, डड़वा समेत आधा दर्जन मोहल्लों और कॉलोनियों के लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत की मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पचपेड़िया मार्ग से गंदे नाले के किनारे होकर गुजरने वाली यह सड़क डूडा कार्यालय के साथ पुरानी बस्ती के नरहरिया वार्ड को भी सीधे जोड़ती है। डूडा कार्यालय के आगे नई कॉलोनी विकसित होने से इस मार्ग पर आवागमन बढ़ गया है, लेकिन कार्यालय से आगे करीब 500 मीटर तक सड़क कच्ची है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने पर गड्ढों में कीचड़ और गंदा पानी कई दिनों तक जमा रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में चारपहिया वाहनों का निकलना तो मुश्किल होता ही है, पैदल चलने और बाइक से गुजरने में भी दिक्कत होती है। सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ईंट के टुकड़े डालकर छोड़ दिया, समस्या बरकरार नरहरिया वार्ड के निवासी अमित कुमार ने बताया कि इस बार अधिक बारिश होने के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। मार्ग पूरी तरह चलने लायक नहीं रह गया है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से रोड़ा और राबिश डलवाने का अनुरोध किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed