{"_id":"6283ed333c08fc0cae05e44d","slug":"50-thousand-cass-ran-away-from-arahti-basti-news-gkp437217452","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेचने को कहकर आढ़ती से 50 हजार लेकर भागा टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेचने को कहकर आढ़ती से 50 हजार लेकर भागा टप्पेबाज
विज्ञापन

बभनान ( बस्ती )। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर टप्पेबाज एक गल्ला व्यवसायी को गेहूं बेचने का झांसा देकर 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाज की बाइक का पीछा भी किया पर पकड़ नहीं पाई। चौकी प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए रुपये लेकर भागने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कस्बे के वार्ड तीन लोहिया नगर निवासी गल्ला व्यवसायी गोविंद की दुकान बभनान कस्बे में गौर बभनान मार्ग पर समय माई गेट के समीप स्थित है। मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति उसके पास आकर गेहूं बेचने की बात करते हुए कहा कि उसे नकद बेचना है। उसने कहा कि भले ही उसे बाजार भाव से थोड़ा कम ही रेट दे पर तत्काल उसका भुगतान कर दे। जब व्यवसायी उसके बताए गए स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचा तो गेहूं बेचने वाला व्यक्ति ने पहले उससे 50 हजार रुपये लेने के बाद गल्ला देने की बात कही। उसने कहा कि यह रुपये डाक्टर साहब को देना है। व्यवसायी ने जैसे ही उसे 50 हजार रुपये हाथ में दिया, तभी उचक्का मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकला। व्यवसायी के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस चौकी के सिपाहियों ने टप्पेबाज का पीछा किया पर वह भागने में कामयाब रहा।