फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 thousand become voter

जिले में 50 हजार नए मतदाता बने

Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
50 thousand become voter
मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते आयुक्त गोविंद राजू एनएस। संवाद - फोटो : BASTI
जिले में 50 हजार नए मतदाता बने
विज्ञापन

नए मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के 13848 लोग शामिल
पांच जनवरी को जारी होगी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में जिले में करीब 50 हजार नए मतदाता बने हैं। नए मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 13848 है।
कलक्ट्रेट सभागार में अभियान की समीक्षा करते हुए आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने बताया कि इन नए मतदाताओं की सूची पांच जनवरी को जारी कर दी जाएगी। साथ ही आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन नए मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराने की तैयारी पांच जनवरी से पहले पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। विधानसभा निर्वाचन 2022 की सभी तैयारियां चरणबद्ध रूप से समय पर पूर्ण करा ली जाएं। मतदाता सूची त्रुटिहीन होनी चाहिए। प्रकाशन से पूर्व सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में दर्ज नाम, उनकी फोटो एवं अन्य सूचनाएं सही हों। सुपरवाइजर इसका सत्यापन करें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं हटाने के संबंध में भौतिक सत्यापन अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि जिले में कुल 81766 फार्म प्राप्त हुए हैं। 50000 नए मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 13848 है। महिला मतदाताओं की संख्या 21961 है। 18343 मृतकों का नाम सूची से हटाया गया है। शिफ्टेड वोटरों की संख्या 3438 है।
अपर आयुक्त गोरेलाल ने कहा कि मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराने में डाकिए के साथ-साथ बीएलओ, आंगनबाड़ी, आशा, लेखपाल का भी सहयोग लिया जाए। अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि बूथ पर एक सप्ताह पूर्व नोटिस चस्पा कर ही मृतक मतदाताओं का नाम हटाया गया है।

बैठक में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया अमृत पाल कौर, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, एसडीएम रुधौली गुलाब चंद, एसडीएम भानपुर जीके झा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सूरज कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed