फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 bed critical care unit in medical college

Basti News: मेडिकल कॉलेज में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट को मंजूरी, 25 करोड़ मिले

Wed, 20 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
50 bed critical care unit in medical college
18 करोड़ से होगा भवन निर्माण, सात करोड़ से खरीदे जाएंगे उपकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक कैली हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों के लिए 50 बेड की सीसीयू (क्रििटकल केयर यूनिट) की हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए एनएचएएम के तहत 25 करोड़ मिले हैं। इसमें भवन निर्माण के लिए 18 करोड़ तथा उपकरण के लिए सात करोड़ रुपये निर्धारित है। निर्माण के लिए संस्था नामित की जा चुकी है।
यह यूनिट ट्रामा भवन के सामने नर्स हाॅस्टल के बगल में बनेगी। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। गंभीर मरीजों को कैली से गोरखपुर या लखनऊ रेफर किया जाता है। गंभीर रोगों के इलाज के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन की भी कमी है। मेडिकल कॉलेज होने के बाद भी गंभीर मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर किया जाता है
विज्ञापन



क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिएशासन से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को नमित किया गया है। कैली के सीएमएस डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कैली अस्पताल में क्रिटिकल यूनिट का भवन निर्माण के लिए 18 करोड़ और उपकरण के लिए सात करोड़ स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
गंभीर रोगों के मरीजों को होगा फायदा
मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गंभीर मरीजों सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसमें गर्भवती महिला के गंभीर होने की स्थिति में डिलीवरी टेबल, बेडमेडिसन, सर्जरी, वेंटिलेटर बेड डायलिसिस, बेड हार्ट ब्रेन अटैक, फेफड़ों संबधी रोगी, झुलसे लोगों का बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed