फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 Namjad in Aagjani

आपसी विवाद में आगजनी,दोनों पक्षों के पांच नामजद

Sun, 20 Feb 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
5 Namjad  in Aagjani
आपसी विवाद में आगजनी, दोनों पक्षों के पांच नामजद
विज्ञापन

बस्ती। कलवारी थाने के करमी बुजुर्ग गांव में आगजनी व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। जिसमें कास्मेटिक की दुकान व झोपड़ी जल गई। मामले में दो पक्षों में एक दूसरे पर आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में एक पक्ष की तरफ से छप्पर में गुमटी में दुकान चलाने वाली सरोज पत्नी राधेश्याम निवासी करमी बुजुर्ग ने तहरीर दी। आरोप लगाया है कि गांव के श्याम सुन्दर, पुष्पा देवी व संदीप ने उसकी गुमटी व छप्पर में आग लगा दिया। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। एसओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष की पुष्पा पत्नी श्याम सुंदर ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि विपक्षी गण ने जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर उसकी जमीन पर अपनी झोपड़ी व गुमटी रख लिया। उसी के बगल में उसकी झोपड़ी में आग लगा दिया। जिससे हरीलाल व राम तिलक की झोपड़ी जल गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राधेश्याम व सरोज पत्नी राधेश्याम को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed