{"_id":"65d64aaa9fee3f4ce0073784","slug":"48-students-left-hindi-exam-basti-news-c-207-1-sgkp1003-111791-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 10वीं के 48 विद्यार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 10वीं के 48 विद्यार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा
Thu, 22 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
4417 के सापेक्ष 4369 परीक्षार्थी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की मुख्य विषय की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 4417 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिले में 42 स्कूल सीबीएसई बोर्ड के हैं। यहां पढ़ने वाले 10वीं के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक हुई। श्रीराम पब्लिक स्कूल में 13, केंद्रीय विद्यालय में दो ,सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में छह, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नौ, आरसीसी पब्लिक स्कूल में चार, दी सीएमएस में चार, सरला इंटरनेंशनल स्कूल में तीन, जागरण पाब्लिक स्कूल में पांच और ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई बोर्ड के नोडल राजीव कुमार ने बताया कि आठ केंद्रों पर परीक्षा कुशल पूर्वक हुई। कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।