{"_id":"61e85119dbd3dc3ca626da50","slug":"48-people-found-corona-positive-basti-news-gkp4242664101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जिले में कोरोना के 48 नए पॉजिटिव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जिले में कोरोना के 48 नए पॉजिटिव,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 48 कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जनपद में बुधवार को 48 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिले में कुल 458 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 1053 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा जिले में पॉजिटिव हुए लोगों में से 68 रिकवर हुए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, अब तक कोरोना से एक की मौत हुई है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है, जबकि एंटीजन टेस्ट टीम तत्काल कर परिणाम दे देती है। जिन लोगों का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आता है और उनके लक्षण पाए जाते हैं तो उनका भी आरटीपीसीआर कराकर रिपोर्ट जांच ली जाती है। यदि पॉजिटिव रिपोर्ट मिलती है तो तत्काल उन्हें सामान्य स्थिति में होम क्वारंटीन कर दिया जाता है। जबकि गंभीर स्थिति में उन्हें लेवल वन के अस्पताल और जरूरत पर लेवल टू कैली में भेजा जाता है। इन अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के इलाज की पूरी सुविधा मौजूद है।
सीएमओ ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वालों का नमूना लेकर उसे जांच कराया जा रहा है। बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। कहा कि टीकाकरण प्रतिरक्षित लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। भीड़-भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है, क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हैं, उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई-दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।