फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   475 drop ed Bed Intrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा: पंजीकृत 7761 में से 475 ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

Thu, 07 Jul 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
475 drop ed Bed Intrance exam
बीएड प्रवेश परीक्षा : पंजीकृृत 7761 में से 475 ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। जिले में उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को 19 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 7761 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 475 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बीएड प्रवेश परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। वे शाम की पाली में एपीएन पीजी कॉलेज पर पहुंचे और परीक्षा केंद्रों में लगाए गए कैमरे के माध्यम से व्यवस्था का मुआयना किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए थे। सेंटरों पर नकल न हो। इसलिए इस बार सभी कमरों की वेब कैमरों से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। कही से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा का आयोजन रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने किया। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचने को कहा था, जो अभ्यर्थी देर से पहुंचे उन्हें केंद्र में नहीं जाने दिया गया। परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को प्रवेशपत्र डाउनलोड न होने के कारण तमाम अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोले नोडल को-आर्डिनेटर
जिला नोडल कोआर्डिनेटर एपीएनी पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एसपी बताया कि परीक्षा का आयोजक रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली किया गया था। 19 केंद्रों पर 7761 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आवंटित थे। पहली पाली की परीक्षा में 476 और दूसरी पाली में 475 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए। विश्वविद्यालय की ओर से 38 आब्जर्वर नियुक्ति किए गए थे। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र को सीसीटीवी के निगरानी में खोला गया। केंद्रों की निगरानी ऑनलाइन विश्वविद्यालय से किया गया। केंद्रों के सुरक्षा लिए के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed