फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   46 corona patients in bast

महिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 46 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 05 Sep 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
46 corona patients in bast
महिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 46 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। महिला अस्पताल के एक डॉक्टर समेत शनिवार को जिले में 46 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब एक्टिव मरीज की संख्या 469 पहुंच गई है। कुछ संक्रमितों की संख्या 2628 हो गई है। अब तक 54 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 2105 लोग कोरोना को कोरोना को मात दे चुके हैं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से प्राप्त जांच रिपोर्ट में शनिवार को 46 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले से अब तक 78614 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 77116 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ कंटेंमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। सदर तहसील में 81, हर्रैया में 51, भानपुर में 10 व रुधौली में 19 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में कुल कंटेंमेंट जोन की संख्या 161 है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। लोगों को जरूरत की वस्तुओं को उचित रेट पर प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। डीएम ने लोगों से अपील की कि घर से निकलने से पहले मास्क जरूर पहनें। सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। कोरोना से बचाव में यही सबसे कारगर उपाय है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन खत्म होने के कारण शनिवार को बाजार में भीड़ उमड़ी। लोग दुकानों में खरीदारी करते दिखाई दिए। सड़क पर भी वाहनों का रेला रहा। कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। न मुंह पर मास्क न बाजार में कोई सोशल डिस्टेसिंग दिया। पुलिसकर्मी भी किसी से कोई टोकाटोकी नहीं की। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना की जांच की व्यवस्था है। अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है। बिना लक्षण वाले भी जांच में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed