फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   439 teachers trained for innovative teaching methods and mathematics kit

Basti News: नवाचारी शिक्षण विधि और गणित किट के लिए 439 शिक्षक प्रशिक्षित

Tue, 19 Nov 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
439 teachers trained for innovative teaching methods and mathematics kit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। डायट में चल रहे नवाचारी शिक्षण विधियां एवं गणित किट प्रशिक्षण के दूसरे बैच का समापन सोमवार को हुआ।
दोनों में जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुल 439 गणित शिक्षक प्रशिक्षित हुए। प्रशिक्षण समापन पर प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से गणित विषय को रोचक ढंग से पढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। हमारे बच्चे गणित किट के बारे में बारीकी से सीख सकेंगे। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी हुई विधाओं को अपनी कक्षाओं में लागू करें ताकि इस प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध हो सके। नोडल प्रवक्ता अलाउद्दीन ने कहा कि शत प्रतिशत विद्यालयों में गणित किट के प्रयोग के साथ ही नवाचारी शिक्षण विधियां अपनाई जाएं ताकि बच्चों को विषय वस्तु रोचक लगे। संदर्भदाता हरेंद्र कुमार यादव, डॉ अनूप सिंह, बालमुकुंद और अमरेंद्र चौधरी द्वारा प्रतिभागियों को विषय वस्तु की जानकारी के साथ ही विभिन्न प्रकार की नवाचारी शिक्षण विधियां और गणित किट प्रयोग के तरीके बताए गए, जिसमें बीजगणित की अवधारणा, संक्रियाएं, दैनिक जीवन में अनुप्रयोग, समीकरण एवं सर्वसमिका की समझ, नवीन अवधारणाएं, ठोस आकृतियों का पृष्ठीय क्षेत्रफल, आयतन आदि को विस्तृत और व्यवस्थित ढंग से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed