फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   42 thousand voters increased in Harraiya assembly constituency

Basti News: हर्रैया विधानसभा क्षेत्र मेंं बढ़े 42 हजार मतदाता

Fri, 17 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
42 thousand voters increased in Harraiya assembly constituency
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भी 26 हजार 500 मतदाता बढ़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। लोकसभा चुनाव में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में करीब 42 हजार और कप्तानगंज में 26 हजार 500 मतदाता बढ़े हैं।
करीब दो वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव में हर्रैया विधानसभा में करीब 3 लाख 39 हजार 731 मतदाता थे। इसमें 177593 पुरुष व 161379 महिला मतदाता शामिल थीं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को हर हाल में मतदाता सूची में शामिल किए जाने निर्देश पर लोकसभा चुनाव में 41 हजार 969 मतदाता बढ़ गए। मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 81 हजार 700 हो गई है। इसके अलावा 11 थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में शामिल किए गए हैं।

कप्तानगंज में विधानसभा चुनाव में 3 लाख 37 हजार 597 मतदाता थे, जो लोकसभा चुनाव में बढ़कर 3 लाख 64 हजार 181 हो गए हैं। महिला वोटर की संख्या करीब 14 हजार बढ़कर एक लाख 71 हजार 955 हो गई है। जबकि थर्ड जेंडर के 20 मतदाता भी लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

..
वोटर बढ़े तो बढ़ गए मतदेय स्थल

हर्रैया में विधानभा चुनाव के मुकाबले करीब 42 हजार नए मतदाता बढ़े हैं तो प्रशासन को बूथों की भी संख्या बढ़ानी पड़ गई। पिछले चुनावों में जहां कुल 416 मतदेय स्थल थे तो इस बार 421 हो गए हैं। कप्तानगंज में कुल 398 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed