फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   419 trainees absent in DLED exam on second day

Basti News: दूसरे दिन डीएलएड परीक्षा में अनुपस्थित रहे 419 प्रशिक्षु

Tue, 04 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
419 trainees absent in DLED exam on second day
बस्ती। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के डीएलएड प्रशिक्षुओं के 2022 के प्रथम सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित, 2 से 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। इसमें 1908 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, जिसमें से 419 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। जबकि 1489 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक कुलदीप चौधरी ने बताया कि इस तीन दिवसीय परीक्षा में दूसरे दिन कुल 1908 प्रशिक्षुओं में 1489 परीक्षा दी है। 419 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में खैर इंटर कालेज, बेगम खैर इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, शिव हर्ष किसान इंटर कालेज, जनता शिक्षा निकेतन- ओड़वारा व किसान इंटर कालेज-मरहा कट्या को केंद्र बनाया गया है। डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ रवि नाथ त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में हुई।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डायट और डीआईओएस के ओर से संयुक्त रूप से पर्यवेक्षक व डीएम की ओर से नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी रही है।
विज्ञापन

--------



आज की परीक्षा

परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को तीन पालियों में 10 से 11 बजे तक हिंदी, 11:30 से 12:30 बजे तक संस्कृत व ऊर्दू, 2 से 3 बजे तक कंप्यूटर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed