फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शौर्य दिवस: केसरिया ध्वज लहराया, जयश्रीराम की गूंज

शौर्य दिवस: केसरिया ध्वज लहराया, जयश्रीराम की गूंज

Fri, 07 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
शौर्य दिवस: केसरिया ध्वज लहराया, जयश्रीराम की गूंज
हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों ने कलेक्ट्रेट में की आरती
हवन कर दी गई अयोध्या कार सेवकों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। छह दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। केसरिया ध्वज लहराते हुए निकली टोली जयश्री राम का जयघोष कर रही थी। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर आरती कर अयोध्या में कारसेवा के दौरान शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी गई। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल व हिंदू हेल्प लाइन की ओर से छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने की वर्षी पर शौर्य दिवस मनाया गया।
इस दौरान पांडेय बाजार से बाइक जुलूस निकाला गया जो रोडवेज तिराहा, गांधीनगर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां आरती की गई। प्रांत सह मंत्री विचित्रमणि पांडेय ने कहा कि पूरे देश में शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। श्रीराम का मंदिर अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा। हिंदू हेल्प लाइन के प्रांत संयोजक प्रदीप ने कहा कि पहले मंदिर फिर सरकार का नारा लगाया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान प्रिंस बरनवाल, प्रीतम देशभक्त, मनमोहन त्रिपाठी, मनोज सिंह, रुद्रनाथ त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रताप मिश्र, सुमित सिंह, विवेक मिश्र, आलोक शुक्ल, आयुष शुक्ल, अभय सिंह, अजय मिश्र, तेगबहादुर, सत्यम, भानु बरनवाल, दद्दन पांडेय, संदीप यादव आदि मौजूद रहे। शिवसेना की ओर से अमहट घाट स्थित शिव मंदिर पर अयोध्या में प्राण गंवाने वाले वाले कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी गई व हवन किया गया। इसके बाद जिला प्रमुख अर्जुन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में शीघ्र मंदिर निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान संजय प्रधान, दीपक गोस्वामी, सौरभ श्रीवास्तव, ऋषभ पांडेय, शंकर सोनी, रोहित चौधरी, भीम यादव, दीपक उपाध्याय, राजा कन्नौजिया, प्रदीप चौधरी, आकाश भारद्वाज, अर्चित कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हियुवा ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया
बस्ती। हिंदूू युवा वाहिनी की ओर से सभी ब्लॉक प्रभारियों ने भव्य राम मंदिर निर्माण का शपथ ली। हवन-पूजन किया। सदर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कंपनी शनि मंदिर पर हवन किया। राजेंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय अज्जू हिंदूस्थानी, महामंत्री विनय सिंह, कन्हैया लाल, जय प्रकाश सिंह, रवींद्र गौतम, सूरत प्रसाद दूबे, विवेक हिंदू, बब्लू निषाद, दुर्गेश भारतवंशी, विशाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में शौर्य दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष अजय अज्जू हिंदुस्थानी के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष माता प्रसाद के नेतृत्व में हवन उत्सव हुआ। बलराम गुप्ता, सर्वजीत सिंह, विजय पांडेय, रामजग कसौधन, दीप नारायण मिश्रा, फूलचंद मोदनवाल, धर्मेंद्र उपाध्याय, कौशलेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सुधाकर तिवारी आदि मौजूद रहे। मुंडेरवा में शिव मंदिर परिसर में हियुवा जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश चौधरी और नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व हवन के बाद राम मंदिर निर्माण की शपथ ली गई। कार्यक्रम में बिहारी जायसवाल, बिहारी लाल, दिनेश अग्रहरि, सुदर्शन जायसवाल, रजत जायसवाल, अजय गुप्ता, मिश्रीलाल, बच्चू लाल, भजन लाल, धर्मेंद्र, बंटी कसौधन, अजय गुप्ता, शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed