{"_id":"59cd3be44f1c1bb0538b4ccf","slug":"41506622436-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बीईओ के क्षेत्र में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बीईओ के क्षेत्र में हुआ बदलाव
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। चार खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में को बदला गया है। कार्य क्षेत्र में बदलाव के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। बीएसए कार्यालय से संबद्ध रहीं प्रीति शुक्ला को हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
यहां का अतिरिक्त प्रभार देख रहे विजय कुमार ओझा को हर्रैया से कार्यमुक्त कर दिया गया। आरोपों के घेरे में रहने वाले परशुरामपुर के बीईओ ध्रुवचंद्र जायसवाल को हटाकर दुबौलिया ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह दुबौलिया में तैनात रहे बीईओ श्याम बिहारी को परशुरामपुर ब्लॉक का चार्ज दिया गया है। इनमें कई ऐसे बीईओ हैं, जिन पर बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ नोटिस देने के बावजूद कार्रवाई करने के बजाए आर्थिक शोषण करने का आरोप है।
हेडमास्टर को वेतन देने पर बीईओ को नोटिस
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम अठदमा के प्रधान श्याम नरायन की शिकायत और डीएम के निर्देश पर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बीईओ को नोटिस दिया है। महादेवा प्राथमिक विद्यालय पर तबादले के बाद भी प्रधानाध्यापक रीता शुक्ला को पिछले तीन माह से वेतन देने का कारण पूछा है। बीएसए ने बताया कि प्रधान ने डीएम से शिकायत की है कि तबादला होने के बावजूद रीता शुक्ला विद्यालय आ रही हैं, और पठन-पाठन सहित एमडीएम के संचालन में बाधा डाल रही हैं। बीएसए ने बताया प्रधान ने किसी भी समय बच्चों के भोजन में विषाक्त पदार्थ मिलाने की आशंका जताई है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हेड मास्टर और बीईओ के विरुद्घ कार्रवाई का निर्देश दिया हैं। बताया कि डीएम के आदेश पर ही बीईओ से प्रधानाचार्या को वेतन देने और विद्यालय में आने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।