फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एनआरएलएम मंडलीय कार्यशाला आयोजित

एनआरएलएम मंडलीय कार्यशाला आयोजित

Thu, 10 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
एनआरएलएम मंडलीय कार्यशाला आयोजित
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंडलीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला में तीनों जनपदो के ब्लॉकों में कार्यरत आईएसबी सहित लखनऊ से आए विशेषज्ञ शामिल रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जून 2011 में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के स्थान केंद्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का संचालन शुरू हुआ। शुरूआती में यह योजना कुछ चुनिंदा ब्लॉकों में संचालित की गई। जोकि पहली अप्रैल 2013 से पूरे देश में सभी ब्लॉकों में संचालित की जाने लगी। प्रोजेक्टर के जरिए मिशन के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। बताया कि मिशन का उद्देश्य घटक समूह के रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराना, समूह की माइक्रो प्लानिगं एवं कंयुनिटी इन्वेस्टमेंट फंड यानि सीआईएफ प्रदान करना और स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर लखनऊ से आए स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल हिमांशु ताहड़े, ज्वाइंट मिशन डायरेक्टर बीरेंद्र कुमार पांडेय, एसएपी प्रवीन कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार महेंद्र कुमार पांडेय, जिला मिशन प्रबंधक शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला प्रबंधक एनआरएलएम डॉ. रीचा शुक्ला, पीडी डीआरडीए आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed