फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40 students quite Inter Exam

इंटर में 40 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
40 students quite Inter Exam
इंटरमीडिएट में 40 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को दो पाली में हुई। बारहवें दिन की परीक्षा में इंटर के 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जनपद के 18 केंद्र पर सुबह की पाली में इंटर में व्यवसायिक विषय में 451 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 423 ने परीक्षा दी, जबकि 28 अनुपस्थित रहे।
वहीं, शाम की पाली में 12 केंद्र पर इंटर कृषि विषय में 373 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 361 ने परीक्षा दी, जबकि 12 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से जोड़ा गया है। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, सचल दल की टीम केंद्रों का भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक को आदेशित किया गया है कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीएस यादव, डीआईओएस, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed