फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40% buses will run on the Delhi route on Rakshabandhan

Basti News: रक्षाबंधन पर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 40 प्रतिशत बसें

Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
40% buses will run on the Delhi route on Rakshabandhan
बस्ती। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बस्ती डिपो से लंबी दूरी के मार्गों पर निगम की बसों का अधिक संचालन किया जाएगा। दिल्ली रूट पर निगम की करीब 40 प्रतिशत बसें लगाई जाएंगी। वहीं, स्थानीय मार्गों पर अनुबंधित बसों से यात्रियों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

बस्ती डिपो के बेड़े में निगम की 102 और अनुबंधित 38 समेत कुल 140 बसें आॅन रोड रहेंगी। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि 26 से 31 अगस्त तक कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी। कार्यशाला को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान बसों में किसी तरह की तकनीकी खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कर संचालन बहाल किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन से पहले दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए करीब 40 प्रतिशत बसें दिल्ली भेजी जाएंगी। त्योहार नजदीक आने पर लखनऊ और कानपुर के साथ लोकल मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रियों की मांग के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल मार्गों में सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, गोंडा और बलरामपुर शामिल हैं। लंबी दूरी के मार्गों में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ के लिए अतिरिक्त बसें लगाने की योजना है। जिन मार्गों पर यात्रियों का दबाव अधिक होगा, वहां बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। लोकल मार्गों पर जरूरत के अनुसार पांच-पांच फेरे बढ़ाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed