{"_id":"6206b0f4d050013865732efa","slug":"4-lakh-83-thousand-ropees-seezed-basti-news-gkp4266479109","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित\/अपडेट चेकिंग में चार लाख 83 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित/अपडेट चेकिंग में चार लाख 83 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लाख 83 हजार रुपये जब्त
बभनान/विक्रमजोत (बस्ती)। गौर पुलिस ने एफएसटी के साथ चेकिंग के दौरान बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये बरामद किया। रकम लेकर जा रहे व्यक्ति के संतोषजनक जवाब न दिए जाने के कारण बरामद रकम को जब्त कर लिया गया। जबकि छावनी पुलिस ने एक लाख 83 हजार की रकम बरामद की है।
विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर लागू आचार संहिता का पालन कराए जाने के उद्देश्य से संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग चल रही है। कस्बा बभनान में चेकिंग के दौरान रामजनम निवासी राम सिधारी जोत (केसरई) थाना गौर की बाइक चेक की गई तो उसमें से तीन लाख की रकम बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में बरामद रकम का कोई संतोषजनक विवरण उपलब्ध न कराने के कारण रकम को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, छावनी थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय व एसएसआई श्याम मोहन त्रिपाठी की टीम ने कस्बा अमोढ़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान धर्मेंद्र कुमार यादव निवासी सरबागपुर जिला गोंडा के पास से तलाशी के दौरान 80 हजार रुपये व रोहित भट्ट निवासी महसों थाना लालगंज के पास से एक लाख तीन हजार 900 रकम बरामद की गई। रकम के संबंध में आवश्यक उत्तर न दिए जाने की वजह से धनराशि जब्त कर ली गई।