{"_id":"62c1db55dfff447a6f79d061","slug":"4-injured-in-car-accident-basti-news-gkp4425131187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर से लखनऊ जा रही कार रेलिंग से टकराई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर से लखनऊ जा रही कार रेलिंग से टकराई, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर से लखनऊ जा रही कार रेलिंग से टकराई, चार घायल
बस्ती। फोरलेन पर शनिवार देर रात हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे के पास सिद्धार्थनगर से लखनऊ जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जो रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी दिशा में घूम गई। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी प्राथमिक इलाज के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल कराया।
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी अमर चौधरी परिवार की एक सदस्य का इलाज कराने शनिवार रात कार से लखनऊ जा रहे थे। हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे के पास रात करीब एक बजे अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रेलिंग से जा टकराई। जिसके बाद फोरलेन पर दूसरी दिशा में घूम गई। कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। सभी लोगों को हल्की चोटें आई थीं। कार में एक प्राइवेट चिकित्सक भी सवार थे। जिन्होंने सभी का प्राथमिक इलाज किया और दूसरे वाहन से बीमार युवती को लेकर लखनऊ के लिए निकल गए।