फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 coronapositive found in basti

कोरोना से चार और संक्रमित, 17 पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 10 Jun 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
4 coronapositive found in basti
कोरोना से चार और संक्रमित, 17 पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बुधवार को चार और शख्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर रुधौली, मुंडेरवा व ओपेक चिकित्सालय कैली से 17 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा गया।
जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें घर में 14 दिन क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। ऐसे लोगों पर निगरानी समिति नजर रखेगी। बुधवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 238 हो गई है। अब तक जिले में दस की मौत हो चुकी है। 160 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 68 है। जिले में बाहर से मजदूरों का लौटना अब भी जारी है। अब तक करीब एक लाख श्रमिक दूसरे प्रांतों से आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश की जांच के लिए एक-एक कर नमूना भेजा जा रहा है। अब तक करीब 6300 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चारों बाहर से लौटे लोग हैं। ये मुंबई, दिल्ली व गुजरात से सड़क से लौटे हैं। रिपोर्ट आने के बाद चारों को रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित आइसोलेशन वार्ड, लेबल वन व लेबल-टू के अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था है। इसके चलते अब तक कई संक्रमित शख्स ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed