{"_id":"622e1d2ef7da9b2ef73e8993","slug":"4-case-registerd-on-officers-vehical-braking-basti-news-gkp429859560","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की गाड़ी रोकने, तलाशी लेने पर फिर चार मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की गाड़ी रोकने, तलाशी लेने पर फिर चार मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों की गाड़ी रोकने, तलाशी लेने पर फिर चार मुकदमा
बस्ती। मतगणना की पूर्व संध्या पर नौ मार्च को रिटर्निंग अफसर समेत अन्य अधिकारियों की गाड़ी रोककर अनधिकृत रूप से तलाशी लेने के मामले में कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात पुरानी बस्ती थाने में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर अलग-अलग चार मुकदमे दर्ज किए गए। जिनमें दो नामजद समेत सौ से अधिक सपा कार्यकर्ता शामिल हैं।
इन सभी कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमला करने, शासकीय दस्तावेज छिन्न-भिन्न करने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने, निर्वाचन कार्य में बाधा, राज्य शासन व प्रशासन के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग और आम जनमानस में भय उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है। एक मुकदमा रिटर्निंग अफसर कप्तानगंज व उपजिलाधिकारी रुधौली गुलाब चंद गुप्ता की तहरीर पर प्रमोद यादव, रामअशीष पता अज्ञात एवं 80-90 अन्य समाजवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी के अर्दली श्रीराम यादव ने तहरीर दी। जिसमें भी प्रमोद यादव, रामअशीष वर्मा के अलावा 25-30 अन्य समाजवादी कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। तीसरे मुकदमे में बृजनंदन उपाध्याय सामयिक संग्रह अनुसेवक तहसील बस्ती सदर तहरीर दी। जिसमें प्रमोद यादव, रामअशीष और 25-30 अन्य समाजवादी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जबकि, चौथे मुकदमे की सुभाष चंद पांडेय अर्दली ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिला मजिस्ट्रेट हर्रैया ने तहरीर दी। इसमें किसी को नामजद न करते हुए लगभग 100 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता नाम पता अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।