फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   .4 Arab will Expad in 280 PMGSY Roads

Basti News: जिले के 280 सड़कों के तीन सौ किमी पर खर्च होंगे 2.4 अरब

Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
.4 Arab will Expad in 280 PMGSY Roads
280 सड़कों पर तीन सौ किमी पर खर्च होंगे 2.4 अरब
विज्ञापन

बस्ती। जिले की 300 किलोमीटर लंबी 280 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तब्दील किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इन सड़कों के निर्माण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो जाएगा।
सूबे के उप मुख्यमंत्री व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी जिलों के हर ब्लॉकों में कम से कम 20 किमी सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत परिवर्तित करने का निर्देश जारी किया था। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने सहायक अभियंता अंकुर वर्मा, अवर अभियंता राजेश श्रीमाली, इं. बेचन राम व लालजी आदि की टीम को सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

जिले में बहुत-सी ऐसी सड़कें हैं जिन पर 24 घंटे आवागमन होता है और वे जरूरत के हिसाब से कम चौड़ी हैं। यही नहीं, उनकी हालत भी खस्ता हो चुकी है। एक तरफ से वाहन आ जाने पर दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों को पार करने में पसीना छूट जाता है। इन सड़कों की पटरियां भी खेतों में समा चुकी हैं। लिहाजा टीम ने हर ब्लॉक में लगभग 25 किमी सड़कों का चयन किया और इस तरह जिले के कुल 14 ब्लॉकों की 300 किमी 280 सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क में परिवर्तित करने का खाका तैयार किया। इन सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 80 लाख रुपये प्रति किमी की दर से तकरीबन 2.40 अरब रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शासन को उपलब्ध करा दिया गया प्रस्ताव
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed