फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   37 case registerd in marpeet

मारपीट के विभिन्न मामलों में 37 के विरुद्घ मुकदमा

Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
37 case registerd in marpeet
मारपीट के विभिन्न मामलों में 37 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती सहित जिले के विभिन्न थानों में मारपीट के 37 मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मिली तहरीर के आधार पर मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक परसा तकिया गांव में मारपीट के मामले में छह नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, गांव के शोएब इकबाल ने तहरीर दी। पुलिस ने गोपाल, दीपक कुमार गुप्ता निवासी पांडेय बाजार थाना पुरानी बस्ती, बिरजू निवासी बरदहिया बाजार थाना पुरानी बस्ती, राकेश जायसवाल निवासी पांडेय बाजार थाना पुरानी बस्ती, संतोष सोनी निवासी बरसायें, सुधाकर तिवारी मंझरिया के अलावा अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज पुलिस ने मझौवा खुर्द गांव में जमीन बटवारे की बात को लेकर ईट फेंक कर मारने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में अवधेश कुमार वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें जुग्गीलाल, आशुतोष, पंकज व प्रियंका पुत्री जुग्गीलाल निवासी मझौवा खुर्द थाना वाल्टरगंज शामिल हैं।
विज्ञापन

हर्रैया थाने के महेवा कुंवर गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल को काटने-छाटने के दौरान हुए विवाद व मारपीट के मामले में मनीष सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें अशोक सिंह, उमंग सिंह उर्फ अभिषेक सिंह, तरंग सिंह व अनिल कुमार सिंह निवासी महेवा कुंवर शामिल हैं। परशुरामपुर थाने के घोलवा में टिनशेड जबरदस्ती रखने की बात को लेकर मारपीट व धमकी के मामले में शिवकुमार सिंह ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने विनोद सिंह उर्फ विनय सिंह, विजय सिंह, पप्पू व रामू निवासी रघुनाथपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी थाने के बैड़ारी मुस्तहकम गांव में पुराने विवाद को लेकर ट्रैक्टर से धक्का मारने के प्रयास के मामले में परमात्मा प्रसाद ने गुड्डु उर्फ राकु यादव निवासी बहगीरा थाना कलवारी के विरुद्घ तहरीर दी। नगर थाने की पुलिस ने मुकदमे में सुलह न करने पर अपशब्द कहने व धमकी देने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में सोयबा खातून पत्नी रमजान अली ने तहरीर दी। पुलिस ने सरफराज आलम, साजू उर्फ अब्दुल कलाम, मो. आलम उर्फ मो. रिजवान और ताहिर अली निवासीगण नगर बाजार को नामजद किया है।
दुबौलिया थाने के रानीपुर गांव में दीवाल तोड़ने पर आवाज उत्पन्न होने को लेकर विवाद हो गया। इस संबंध में राम जनम यादव निवासी रानीपुर थाना दुबौलिया की तहरीर पर उसी गांव के राम नरायन पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के बसंतपुर में अमरूद का पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इस संबंध में गुड़िया देवी पत्नी लक्ष्मन ने तहरीर दी। पुलिस ने कुलदीप, मंजीत, वंदना पुत्री शिवकुमार व सुन्दरी पत्नी शिवकुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
सोनहा थाने के दरियापुर जंगल टोला भैंसहवा में नल की मशीन को खोलने की बात को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने राम नरेश निवासी दरियापुर जंगल टोला भैसहवा थाना सोनहा की तहरीर पर राम प्रकाश व इंद्रावती देवी पत्नी रामप्रकाश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में दूसरे पक्ष के राम प्रकाश की तहरीर पर राम नरेश, राम दास व सरिता पत्नी राम नरेश निवासी दरियापुर जंगल टोला भैंसहवा थाना सोनहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

सोनहा थाने के बनरही जंगल पंडित का पुरवा में जमीन के विवाद को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने के मामले में शिव प्रसाद की तहरीर पर सुनील, कलावती देवी पत्नी सुनील, राम सवारे व रवि किशन निवासी बनरही जंगल पंडित का पुरवा पर मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज थाने के कल्याणपुर में धान रोपने करने की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में द्रौपदी पत्नी राजाराम ने तहरीर दी। पुलिस ने मुस्कान पुत्री राम नयन, अंजली पुत्री रामनयन, राम नयनव पूजा पत्नी राम नयन निवासी कल्याणपुर थाना लालगंज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed