फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   36 Coins found in pushtaini old home

खोदाई में 36 सिक्के मिलने की बात कबूले रिश्तेदार 20-12-53

Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
36 Coins found in pushtaini old  home
खोदाई में 36 सिक्के मिलने की बात कबूले रिश्तेदार
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के सुकरौली चौधरी गांव में खंडहर हो चुके पुश्तैनी मकान की खुदाई कराने वाले लोगों ने पैकोलिया थाने आकर 36 सिक्के चांदी के मिलने की बात कबूल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि भूखंड की खोदाई कराने वाले स्वर्गीय हरीराम चौबे के रिश्तेदार मनकापुर गोंडा निवासी छोटू उपाध्याय और खलीलाबाद निवासी उनकी नातिन पूनम व उनके पति मुकेश सोमवार को थाने पर आए और 36 चांदी के सिक्के मिलने की बात बताया।

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि वह सिक्के हर्रैया एसडीएम के पास जमा करने को कहा गया है। हालांकि एसडीएम ने बताया कि अभी तक वह लोग मेरे पास सिक्के जमा करने नहीं आये हैं। बता दें कि सुकरौली निवासी जमींदार बता जा रहे हरीराम चौबे के तीन पुत्र थे। तीनों पुत्रों के पास कुल मिलाकर आठ लड़कियां हैं। तीनों के निधन के बाद खपरैल का मकान खंडहर में तब्दील हो गया। उनकी पुत्रियों के परिवार के लोग विगत तीन दिनों से उक्त पुश्तैनी मकान की खुदाई करा रहे थे। चर्चा है कि खोदाई के दौरान भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात एवं सिक्के मिले हैं, जिसे वे अपने साथ प्रतिदिन ले जा रहे थे। इसी बीच रविवार को किसी ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दे दी। जिसके बाद रविवार देर शाम नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह तथा पैकोलिया के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक खोदाई कराने वाले लोग जेवरात लेकर फरार हो चुके थे। प्रशासन की टीम को जेसीबी चालक ने बताया कि उसे खुदाई के लिए बुलाया गया था। जो भी जेवरात व सिक्के मिले उसे वह लोग लेकर चले गए। इस पर पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित रिश्तेदारों को सोमवार को थाने पर बयान के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed