फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   356 married in group

जीआईसी में एक-दूसरे के हुए 356 जोड़े

Mon, 10 Dec 2018 11:56 PM IST
basti
basti Updated Mon, 10 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
356 married in group
विवाह बंधन में बंधे युगल। - फोटो : amar ujala
बस्ती। भगवा रंग में रंगे राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में ईश्वर को साक्षी मानकर जिले के 356 युवक-युवतियां हजारों की भीड़ में सोमवार को विवाह के बंधन में बंध गए। गायत्री परिवार के परिव्रजकों और काजी ने विधि-विधान से आध्यात्मिक बंधन में बांधा। जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद के साथ गृहोपयोगी तोहफे भी दिए। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे से ही जीआईसी का नजारा बदला-बदला सा था। यहां जिला प्रशासन ने बारात के स्वागत की सारी तैयारियां कर रखीं थीं। अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का। जिले के सभी विकास खंडों, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों के 356 जोड़े परिवार और रिश्तेदारों के साथ पहुंचे थे। इसमें 31 अल्पसंख्यक समुदाय के भी युवक-युवती थे, जिन्हें काजी ने निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हरीश द्विवेदी, कमिश्नर अनिल कुमार सागर, डीएम डॉ. राज शेखर और जिले के पांचों विधायकों की उपस्थिति में हुआ। 
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता के कार्यक्रमों में दहेजरहित सामूहिक विवाह योजना एक है। पिछले वर्ष 184 जोड़े शामिल हुए थे। इस बार 356 जोड़े शामिल हुए हैं। इसके लिए कमिश्नर से लेकर सभी अधिकारियों का प्रयास सराहनीय है। मंडलायुक्त ने कहा कि ये विवाह समारोह केवल 356 वर-वधुओं का मिलन ही नहीं बल्कि 700 से ज्यादा परिवारों का मिलन है। इससे समाज में समरसता आएगी और फिजूलखर्ची बचेगी। डीएम डॉ. राजशेखर ने स्वागत करते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में इस कार्यक्रम की तैयारी की गई। ऐसे आयोजन हमारे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किए गए हैं। इसमें सामुदायिक विकास की भावना बलवती होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक विवाह के गवाह बने नेता और अफसर 
विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ल एवं संजय प्रताप जायसवाल। एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, सीआरओ आरडी पाण्डेय, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, एडीएम रमेश चन्द्र, सभी एसडीएम व सीओ। 


वर-वधू को दिए गए तोहफे 
वधू के खाते में 20 हजार, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा के खाते में 25 हजार रुपये। 
एक साड़ी सेट व अतिरिक्त एक साड़ी। 
एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया। 
चुनरी, सिंदूरदान। 
एक मोबाइल हैंडसेट। 
वर के लिए एक सेट पैंट शर्ट का कपड़ा। साफा और गमछा। 
सात बर्तन, पांच लीटर का कुकर। 

पात्र नवदंपती को मिलेगा योजनाओं का लाभ
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले युगल को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। डीएम डॉ. राजशेखर ने बताया कि इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। डीएम के मुताबिक योजना में विवाह करने वाले सभी नवविवाहित जोड़ों का प्रधानमंत्री आवास योजना, गैस कनेक्शन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के संबंध में पात्रता जानने के लिए सर्वे कराया जाएगा। सभी पात्र नवदंपतियों को जल्द से जल्द इन योजनाओं से लाभान्वित करा दिया जाएगा। डीएम ने सकारात्मक दृष्टिकोण और परस्पर सहयोग तथा आयोजन में कठिन परिश्रम के लिए सभी जिम्मेदारों की सराहना की। कहा कि एसपी, सीडीओ, एडीएम, सीआरओ, सभी एसडीएम, डीडीओ, डीएसडब्ल्यूओ, सीओएस, डीपीआरओ, पीडी, सभी बीडीओ, सभी एडीओ, डीएमडब्ल्यूओ, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, पुलिसकर्मी और ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed