फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   35 crore sanctioned for four bridges

35 करोड़ से चार पुलों का निर्माण होगा

Sat, 23 Jan 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसील के विधान सभा क्षेत्र महादेवा के लोगों को नए साल पर चार
विज्ञापन
पुलों का तोहफा मिला है। शासन ने कुआनो और मनोरमा नदी के चार स्थानों पर चार सेतु के निर्माण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी दी है।

निर्माण के लिए 35 करोड़ दो लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। प्रथम किस्त के रूम में साढ़े तीन करोड़ जिले को जारी भी कर दिया है। सेतु के निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने सेतु निगम पीडब्लूडी को दी है।


नौ अप्रैल 2015 को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने चंगेरवा के एक कार्यक्रम में राज्य मंत्री रामकरन आर्य की मांग पर महादेवा विधान सभा क्षेत्र में पांच सेतु के निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद से क्षेत्र के लोग सेतु बनने की आस जगाए बैठे थे। घोषणा के नौ माह बाद शासन ने पांच में से चार सेतुओं के निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

यहां होगा निर्माण
महादेवा में मनोरमा नदी कैथोलिया घाट पर सेतु निर्माण लागत 988.90 लाख 99 लाख मिला।
मनोरमा नदी पर रानीपुर घाट पर सेतु निर्माण लागत 732.04 लाख, मिला 73 लाख।
मनोरमा नदी पर खखरा अमानादाबाद घाट पर सेतु निर्माण लागत 882.01 लाख मिला 88 लाख।
महादेवा के कुआनो नदी पर बानपुर घाट पर सेतु निर्माण लागत 899.63 लाख मिला 90 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed