{"_id":"62bdf9d2fbdca11181378bcc","slug":"3267-has-got-loan-basti-news-gkp442205715","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन रोजगार में मिला 3267 को ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन रोजगार में मिला 3267 को ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन रोजगार में 3267 को मिला ऋण
बस्ती। मिशन रोजगार में शासन की ओर से निर्धारित 100 दिन का एजेंडा के अंतर्गत जनपद में लक्ष्य 1480 के सापेक्ष कुल 3267 व्यक्तियों में 3629 लाख का ऋण वितरित हुआ। इसमें लगभग 36 सौ को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है।
ऋण वितरण का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित लोकभवन में, जबकि स्थानीय स्तर पर एनआईसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनआईसी मेें आयोजित कार्यक्रम में संदीप कुमार एवं बैजनाथ मोदनवाल को रेस्टोरेंट के लिए, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में सिद्धेश्वर शुक्ल को सीमेंट ब्लॉकिंग के लिए व एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण सहायता योजना में मो. अरशद खान को फर्नीचर वर्क्स उद्योग के लिए ऋण दिया गया। इसके अलावा अब्दुल कादिर को हार्डवेयर प्लाईवुड, उमा सिंह को टेंट हाउस, अनुपम कुमार चौधरी को कंप्यूटर एसेंबलिंग, एक जनपद एक उत्पाद के तहत बृजमोहन शर्मा, राजेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी को भी ऋण वितरित किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम प्रियंका निरंजन, एमएलसी सुभाष यदुवंश, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र सोनकर, रामतीरथ यादव, सत्येन्द्र सिंह भोलू तथा उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान आदि मौजूद रहे।