फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जिन्ना नहीं गन्ना है मुद्दा: जयंत चौधरी

जिन्ना नहीं गन्ना है मुद्दा: जयंत चौधरी

Sat, 11 May 2019 12:45 AM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिन्ना नहीं गन्ना है मुद्दा: जयंत चौधरी
बस्ती जिले के गौर क्षेत्र के हलुआ बाजार में गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में रालोद नेता जयंत चौधरी ने जनसभा की। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को साऊंघाट ब्लॉक के परसा जाफर चौराहे और गौर क्षेत्र के हलुआ बाजार में गठबंधन के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी के पक्ष में सभा की।
विज्ञापन


रालोद नेता ने कहा कि यहां किसान रहते हैं इसलिए हमारा मुद्दा जिन्ना नहीं गन्ना है। समाज में हिन्दू मुस्लिम की खाई बनाई जा रही है। इस पर विचार कर नफरत की दीवार तोड़ने की जरूरत है। रालोद समाज में भाईचारा सम्मलेन करता है और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाता है। योगी सरकार पर तंज कसा कि गुंडा राज समाप्त करने के दावे किये जा रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अधिकारी की जान उपद्रवियों के हाथों चली जाती है। राजनीति किसान की न कर गाय की होती है। किसानों को अपने मुद्दे पर जनांदोलन कर जेल भरने की जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कहा था कि सरकार बनने पर 14 दिन में गन्ना किसानों का पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। अब भी किसानों का 13500 करोड़ बकाया है, जिसका केवल ब्याज ही 2700 करोड़ बनता है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। किसान हितैषी का दम भरने वाली इस सरकार में चीनी और दालें विदेशों से मंगाई जा रही हैं। कहा कि आरएलडी नेता अजीत सिंह ने पश्चिम में 40 गन्ना मिलें लगवाई हैं, जबकि यहां की मिलें बंद होती जा रही हैं। किसानों की दशा को सुधारने के लिए हमारी पार्टी किसान आयोग के गठन की मांग कर रही है।
विज्ञापन

हलुआ बाजार में जयंत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार अहंकार में डूबी हुई है। तानाशाह सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार हर वर्ग के लोग परेशान हैं। यदि केंद्र में गठबंधन की सरकार आई तो सबसे पहले किसान आयोग का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार बनी चुनाव लड़ने की उम्र सीमा घटाएंगे
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि गठबंधन की सरकार केंद्र में बनी तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्र सीमा 21 साल की जाएगी। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी चौकीदार नहीं लच्छेदार बात करने वाले नेता हैं। रोजगार और विकास का सपना दिखा कर अब गाली गलौज वाली राजनीति पर उतर गए हैं। केंद्र सरकार डर का माहौल बना रही है। देश पहले आबाद है और आगे भी रहेगा।



मोदी ने जनता को भ्रमित किया: राम प्रसाद चौधरी
गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि 2014 में 15 लाख का लालच देकर मोदी ने जनता को भ्रमित कर दिया था। अब सच्चाई सामने है। इस बार कोई गलती न करें। सरकार किसानों के हित के लिए संजीदा नहीं है। किसानों की आय बढ़ाने की केवल बात होती है काम नहीं। किसान की आय तभी बढ़ेगी जब कृषि लागत घटे और उत्पादन का उचित मूल्य मिले। प्रदेश में सपा बसपा की सरकारों ने प्रतिवर्ष गन्ना मूल्य बढ़ाया था, लेकिन इस सरकार के समय कोई वृद्धि नहीं हुई है। पांच साल केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया जाते समय दो हजार देकर मूर्ख बना रही है। भाजपा के लोग अपनी हार मान चुके हैं। यही कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को मेला जैसे स्थान में जनसभा करनी पड़ी। कहा किसान का बेटा होने के नाते वे किसानों का दुख समझते हैं। कार्यक्रम को आरएलडी नेता ऐश्वर्यराज सिंहने भी संबोधित किया।


ये रहे मौजूद : डॉ. मसूद, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, चंद्रभूषण मिश्र, गंगा सिंह, अजय सिंह, राज कपूर, नंदू चौधरी, घनश्याम, के के गौतम, सर्वजीत, ओम प्रकाश,तिलकराम, राजाराम यादव, सपा जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, प्रमोद यादव, निजामुद्दीन, डॉ वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख मनीराम मौर्य, आरडी निषाद, बलराम यादव, बिंदु यादव, राजकुमार वर्मा, संजय चौधरी, संतोष वर्मा, अजीत शुक्ला, देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, राम प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र यादव, गंगाराम, चिंता यादव, अशर्फीलाल, रामकुमार यादव, रामभरोस आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed