{"_id":"5c840212bdec2214195aac6c","slug":"31552155154-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख बच्चे पीयेंगे दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख बच्चे पीयेंगे दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन लाख बच्चे पीएंगे दो बूंद जिंदगी की
रविवार को जिगिना प्राथमिक स्कूल से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
पंद्रह सौ से ज्यादा बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में छह स्वास्थ्य विभाग के लोग साढ़े तीन लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी की देंगे। इस साल अभियान का तीसरा चरण रविवार से शुरू होकर पंद्रह मार्च तक चलेगा। जिगिना के प्राथमिक स्कूल में सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा की मौजूदगी में अभियान का शुभारंभ होगा। इसी दिन जनपद के सभी पंद्रह सौ से ज्यादा बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि अभियान के शेष पांच दिनों में अलग-अलग टीम डोर-टू-डोर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान के दौरान नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने की योजना है। अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 53 चिकित्साधिकारियों को सेक्टर पर्यवेक्षक बनाया गया है।
व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ
अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय की अगुवाई में हफ्ते भर से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा जी के मार्गदर्शन में अभियान से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम भी हुए हैं।
विज्ञापन
रैली निकाली गई
अभियान को सफल बनाने के लिए यूआईपी परिसर से एक वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो लोगों को अभियान के बारे में जागरूक करेगा। इस रैली को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली कंपनी बाग, दक्षिण दरवाजा मार्ग, जिला अस्पताल होते हुए वापस यूआईपी परिसर आकर समाप्त हुए। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय, यूनीसेफ के प्रतिनिधि आलोक राय, नगरीय नोडल अधिकारी बीपीएन मिश्रा, अलग-अलग संगठनों और स्वास्थ्य विभाग से हरेंद्र मिश्रा, रमेश गुप्त, अरविंद पाल और शैलेंद्र सिंह समेत आंगनबाड़ी व आशा बहू रैली में शामिल हुए।
अभियान पर एक नजर
कुल लक्षित बच्चे 3,47,752
कुल पोलियो बूथ 1522
डोर-टू-डोर टीम 741
ट्रांजिट टीम 61
मोबाइल टीम 32
पर्यवेक्षक 279