{"_id":"5b75b87242c79265d705d463","slug":"31534441586-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव का मतदान स्थगित, अब 21 को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव का मतदान स्थगित, अब 21 को वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रुधौली द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के मतदान में मतपत्रों का मिलान करते मतदान कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त 23 सदस्य पद (वार्ड मेंबर) सहित 25 पदों के उप चुनाव के क्रम में शुक्रवार को होने वाला मतदान टाल दिया गया है। अब 21 अगस्त को वोट डाले जाएंगे।जिला पंचायत की रुधौली द्वितीय जिला पंचायत सीट (अनारक्षित) के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को रवाना हो चुकी थीं।
बृहस्पतिवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जिला प्रशासन ने मतदान कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पोलिंग पार्टियां वापस बुला ली गई। प्रक्रिया के तहत अब 20 अगस्त को रवाना की जाएंगी। 21 को वोटिंग के बाद 24 अगस्त को मतगणना होगी।
उपचुनाव में सदस्य पद के 23 में से दुबौलिया ब्लाक के सभी पद निर्विरोध होने की संभावना है। परशुरामपुर ब्लाक के 12 रिक्त सीटों में से आठ पर निर्विरोध और बाकी चार पर नामांकन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
दुबौलिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-40 चकोही (अनारक्षित) सीट रिक्त थी जिसमें से बीडीसी पद पर सुनीता का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। रिक्तियों की बात करें तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए परशुरामपुर ब्लाक की 12, राम नगर ब्लाक की 01 , विक्रमजोत की 08 और दुबौलिया ब्लाक की दो सीटें रिक्त थीं। आठ अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर राज शेखर ने अधिसूचना जारी की। जिसके तहत नौ अगस्त को संवीक्षा, 10 को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन होना तय हुआ। मगर सदस्य सीट के लगभग पदों पर निर्विरोध हुआ।
हालांकि विकास खण्ड रूधौली, दुबौलिया, परशरामपुर, रामनगर एवं विक्रमजोत के लिए निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की गई है, जिसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होने का प्रबंध किया गया।------------------------------------
विक्रमजोत में आठों सदस्य निर्विरोध चुने गए
विक्रमजोत।ब्लॉक क्षेत्र के आठ ग्रामपंचायतों के सभी आठ रिक्त पदों पर सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ है।औपचारिक घोषणा की जानी बाकी है। उपचुनाव अधिकतर सदस्यों की मृत्यु के कारण हो रहा है।जिसमें बटौली, रूपगढ, नियामतपुर, दुबौलीदुवे, जमौलिया, खम्हरिया, देवकलीरानी, चंद्रपलिया में किसी और ने पर्चे नहीं भरे। 24 अगस्त को चयनित सदस्यों की घोषणा की जाएगी। एडीओ पंचायत आनंदस्वरूप सिंह ने बताया कि जिन सदस्यों की मृत्यु के कारण चुनाव हो रहे हैं उनमें तीन महिलाएं, पांच पुरूष शामिल हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया कि आठ पंचायतों में आठ पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जाना था मगर सभी सदस्यों के निर्विरोध चयन कर लिया गया है। तीन पिछड़ी, एक अनूसूचित, एक महिला व तीन अनारक्षित है।