फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कार पर गिरा पेड़, दो महिलाएं घायल

कार पर गिरा पेड़, दो महिलाएं घायल

Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़, दो महिलाएं घायल
कार के उपर पेड़ गिरने से मार्ग रहा बाधित। - फोटो : अमर उजाला
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मुख्य मार्ग के पंखोबारी गांव के पास अचानक एक पेड़ कार पर गिर गया। इससे कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। पेड़ गिरने से लगे जाम में घंटों स्कूली बस के फंसे रहने से बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन

मुंडेरवा क्षेत्र के बरहुआ निवासी पंकज पटेल कार से दवा लेने परिवार के साथ बस्ती शहर गए थे। वापसी में बस्ती-महुली मुख्य मार्ग पर पंखोबारी गांव के पास अचानक एक पेड़ कार पर गिर गया। कार में बैठी पत्नी रेनू (30) बहन पुष्पा (18) को भी चोट लगी। दो छोटे बच्चे हर्षित और सुजीत तथा कार चला रहे पंकज बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मदद में पहुंचे गांव के लोगों ने घायलों को बनकटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर सभी को घर भेज दिया। इस दौरान गिरे पेड़ के कारण करीब दो घंटे मार्ग पर आवागमन ठप रहा। छोटे वाहन चालक आसपास के गांवों से होकर निकले। गांववालों ने नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से टहनियों को काटकर लगे जाम को हटाया। लोगों का कहना था कि लगातार हो रही बारिश से दलदल हो गया, जिससे पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed