फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कूड़ा डंपिंग से हियुवा और चेयरमैन में नोंकझोक

कूड़ा डंपिंग से हियुवा और चेयरमैन में नोंकझोक

Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा डंपिंग से हियुवा और चेयरमैन में नोंकझोक
कूड़ा डंपिंग से हियुवा और चेयरमैन में नोंकझोक
विज्ञापन

आमी के पास सड़क किनारे डंप किया जा रहा कूड़ा
हियुवा कार्यकर्ताओं ने कूड़ा गाड़ी रोकी, विरोध जताया
तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। आमी नदी के पास सड़क किनारे कूड़ा डंपिंग करने जा रही नगर पंचायत की गाड़ी को हियुवा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। जानकारी होते ही चेयरमैन मौके पर पहुंच गए। जिससे विवाद शुरू हो गया। तहसीलदार ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।

युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत की ओर से नदी के किनारे प्रदूषण फैलाने का शिकायती पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमनदीप डुली को दिया। सोमवार को नगर क्षेत्र से कूड़ा समेटने के बाद कूड़ा फेंकने के लिए गाड़ी निकली थी। सड़क के किनारे रुधौली नगर पंचायत की सीमा पर अस्थायी तौर पर कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान बनाया गया है। कूड़ा गिराने के लिए गाड़ी पहुंची ही थी कि वहां पर पहले से मौजूद हियुवा कार्यकर्ताओं ने कूड़ा गिराने से रोक दिया। गाड़ी की चाभी निकाल ली। घटना की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद को दी गई। मौके पर पहुंचे अध्यक्ष से कार्यकर्ताओं की कहासुनी शुरू हो गई। किसी ने सूचना एसडीएम अमनदीप डुली को दी। जिसके बाद तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा वहां पहुंचे। तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम रुधौली अमनदीप डुली का कहना है कि नगर पंचायत को दो हफ्तों के भीतर कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। तब तक के लिए अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वह उचित स्थान पर नगर का कूड़ा निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed