फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   31.53 lakh plantation in 3rd fase

खाद्य वन की हुई स्थापना, तीसरे चरण तक रोपे गए 31.53 लाख पौधे

Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
31.53 lakh plantation in 3rd fase
वन महोत्सव : तीसरे चरण में 31.53 लाख पौधे लगाए गए
विज्ञापन

बस्ती। पौधरोपण अभियान के तीसरे चरण में बृहस्पतिवार तक जिले में कुल 31 लाख 53 हजार 374 पौधेे लगाए गए। वृहद पौधरोपण अभियान के चौथे व अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को 5 लाख 25 हजार 298 पौधे लगाएंगे जिसमें कुल 26 विभाग संयुक्त रूप से पूरी तरह से शामिल होंगे। डीएफओ नवीन कुमार शाक्य के अनुसार अंतिम चौथे चरण तक 36 लाख 74 हजार 872 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष तकरीबन पांच हजार अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
---
तीन सौ पौधे रोपकर हुई खाद्य वन की स्थापना
लालगंज। जिले में बृहस्पतिवार को पौधरोपण का मुख्य कार्यक्रम कुदरहा ब्लॉक के कुरमौल गांव में आयोजित किया गया। जिसके तहत वन विभाग ने खाद्य वन की स्थापना की। अमईपार के राजस्व गांव कुरमौल में ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी शुक्ला के खेत में वन विभाग ने तीन सौ पौधों का रोपण किया। डीएफओ नवीन कुमार शुक्ल ने बताया कि खाद्य वन का मतलब खाने योग्य फलों की वाटिका से है, जिसमें आम, महुआ, अमरूद व जामुन आदि तकरीबन तीन सौ पौधों को रोपा गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि वृक्षों से ही सभी समस्याओं का समाधान होता है और हर क्षेत्र में प्रगति के लिए फलदार पौधे लगाना चाहिए। डीएफओ विनय कुमार शाक्य ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए फलदार पौधों को बढ़ावा दे रही। एसडीओ अनिल पांडेय ने कहा कि पौधरोपण से महत्वपूर्ण उसकी देखरेख है। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मनमोहन त्रिपाठी, अनिल दुबे, अमित कुमार शुक्ला, अरुण चौधरी वीरेंद्र कुमार चौथ, बबलू, संजय गोस्वामी, विभूति सिंह, पूनम श्रीवास्तव, कमल सिंह, एपी सिंह, थानाध्यक्ष लालगंज दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed