{"_id":"5e4c26538ebc3ef2a702ffcc","slug":"3078-left-the-exam-in-high-school-basti-news-gkp3416461144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में 307","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में 307
विज्ञापन
बस्ती में एक केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में 3078 ने छोड़ी परीक्षा
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। इस बार भी नकलविहीन परीक्षा को प्रशासन का हनक कायम रहा। पहले दिन प्रथम पॉली मेें 3078 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हाईस्कूल के हिंदी प्रश्न पत्र के प्रथम पॉली में परीक्षा सुबह आठ से 11:15 बजे तक 132 केंद्रों पर हुई। इसमें हाईस्कूल में 42017 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 3078 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पॉली में दोपहर बाद दो से 5:15 बजे तक की इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा हुई, जिसमें 34961 छात्र पंजीकृत हैं।
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों को चार जोन में बांटा गया है। सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सात परीक्षा केंद्र मिलाकर एक सेक्टर बनाया गया है। 19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में सभी केंद्रों को लाइव देखने की व्यवस्था है, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण कई केंद्रों से लाइव नहीं जुड़ पाया, जिसके कारण यहां ड्यूटी पर लगाए गए कर्मी परेशान रहे। बोर्ड परीक्षा में 3333 परीक्षक तैनात किए गए हैं। इसमें 810 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और 2523 माध्यमिक शिक्षा के शामिल हैं। डायट के 1261 प्रशिक्षुओं को वैकल्पिक रूप में कक्ष निरीक्षक बनाया गया है, लेकिन बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी अधिकांश शिक्षकों के केंद्र पर न पहुंचने के कारण प्रशिक्षुओं के भरोसे परीक्षा करानी पड़ी।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुुसार चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इंटर कॉलेज कलवारी में 506 के सापेक्ष 493 छात्राएं शामिल हुईं। प्रधानाचार्य प्रतिमा चौधरी ने बताया कि यहां के अलावा गुरुशरण पाल इंटर कॉलेज गायघाट की 99, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कलवारी एहतमाली की नौ तथा राम आसरे उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिरकोहिया की 147 छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सूर्यकुमारी बालिका इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर तथा राउटर की जांच की। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि परीक्षा में नकल किसी कीमत पर नहीं चाहिए। अगर किसी केंद्र पर किसी भी कारण से सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर बंद होने की शिकायत मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा में आज
19 फरवरी को हाईस्कूल सुबह 8 बजे से 11:15 तक अरबी , फारसी और इंटरमीडिएट का दोपहर 2 बजे से 5:15 तक संगीत गायन, संगीत वादन तथा कृषि विषय की परीक्षा होगी।