फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 Women Smugler Arrested

जीआरपी के हत्थे चढ़ीं तीन महिला कछुआ तस्कर, 305 कछुआ बरामद

Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
3 Women Smugler Arrested
जीआरपी के हत्थे चढ़ीं तीन महिला तस्कर, 305 कछुए बरामद
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने कछुआ तस्करों के तीन महिला सदस्यों को दबोचा है। इनके पास से टीम ने नौ बोरियों में 305 जिंदा कछुए बरामद की है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया है कि यह अयोध्या स्थित एक नदी से इन कछुओं को पकड़कर पश्चिम बंगाल बेचने के लिए ले जा रही थीं। जीआरपी ने तीनों महिलाओं के खिलाफ वन्जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीआरपी के निरीक्षक राघवेंद्र यादव मय दल-बल प्लेटफार्म पर जांच कर रहे थे। इसी बीच जांच के दौरान इन महिलाओं के पास पहुंचे। इनके पास बोरियों की जांच की तो पता चला कि उसमें कछुए हैं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की निवासी हैं। उनके नाम बचनिया, अंजली व रजनी हैं। जीआरपी ने मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डालकर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि महिलाएं सुबह किसी साधन से रेलवे स्टेशन आई थीं। जांच के दौरान बोरियों को उठाया गया तो वे ज्यादा भारी लगीं। जब उसे खोलवा कर देखा गया तो इसमें जीवित कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed